महाविद्यालय तलवाड़ी में प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक।

सुभाष पिमोली- थराली/ चमोली।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया जारी है,नये आदेश के अनुसार इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी अब बी ए एवं बी एस सी प्रथम सेमेस्टर में दिनांक 30 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं। निर्धन वर्ग के मेधावी छात्र छात्राओं हेतु आर्थिक सहयोग हेतु इस सत्र में जनसहयोग से विशेष पहल नामक योजना प्रारंभ की गई है।

प्राचार्य सेराज मोहम्मद ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 मई 2026 से शुरू हो गए हैं।स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी स्नातक पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल से संबद्ध इन कक्षाओं में पंजीकरण की संशोधित अंतिम तिथि 30 जून है।