महाविद्यालय तलवाड़ी में नए छात्रों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन।

नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को महाविद्यालय की समस्त शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री सभागार में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए उत्साहपूर्वक किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था,एन ई पी 2020, अनुशासन, उपलब्ध संसाधनों, नवाचार गतिविधियों, कैरियर और छात्र जीवन से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सेराज मोहम्मद के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत संबोधन से हुआ, उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी उत्कृष्टता, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक, तकनीकी और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

ओरिएंटेशन सत्र के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक नियमावली, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट गतिविधियों, एंटी-रैगिंग दिशा-निर्देश, छात्रवृत्ति योजनाओं, नवाचार एवं उद्यमिता कार्यक्रमों, पहल योजना सहित विभिन्न छात्र क्लबों की विस्तृत जानकारी दी गई, इसके साथ ही संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया गया,कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण तथा उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया, प्रेजेंटेशन पैनल में डॉ प्रतिभा आर्या, मनोज कुमार डॉ नीतू पांडे, रजनीश कुमार, सुधा राणा रहे,इसके साथ ही अंत में विभाजन स्मृति दिवस के अवसर पर बंटवारे के परिणामस्वरूप उत्पन्न जन-धन हानि की त्रासदी और उसके व्यापक राजनीतिक और सामाजिक परिणाम पर डॉ ललित जोशी द्वारा व्याख्यान दिया गया और अंत में विभाजन की विभीषिका की भेंट चढ़ गए लोगों की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में पूर्व पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह फरस्वाण, महिपाल सिंह रावत, एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण, संतोष रावत, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान,वन बीट अधिकारी जयवीर नेगी, भुवन मिश्रा सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे, अंत में सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।