नवीन चन्दोला- थराली/चमोली.
मंगलवार को नगर पंचायत थराली में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर सुरेंद्र पंवार द्वारा स्ट्रीट वेंडर एवं उपस्थित प्रतिभागियों को पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण सुविधाओं, डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड तथा स्वनिधि से समृद्धि के तहत संचालित भारत सरकार की आठ जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई ।
उन्होंने स्ट्रीट वेंडरो को डिजिटल भुगतान, समय पर ऋण चुकाने तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने उपस्थित स्ट्रीट वेंडर को योजना का अधिकतम लाभ लेने तथा अन्य पात्र लाभार्थियों को भी इससे जोड़ने हेतु प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हर व्यक्ति तक पहुंचाना नगर पंचायत की प्राथमिकता हैं।
इस अवसर पर एसबीआई के प्रतिनिधियों द्वारा बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान एवं ऋण संबंधी जानकारी दी गई, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्ट्रीट वेंडर एवं उनके परिवार जनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
श्रम विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में बताया गया एवं लोगों से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया,कार्यक्रम में वार्ड सभासद मोहनी देवी,सभासद दिवाकर नेगी, सभासद मोहन पंत आदि लोगों ने प्रतिभाग किया,कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
