नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली.
80 वां स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य प्रो सेराज मोहम्मद द्वारा झण्डा रोहण एवं ध्वज को सलामी से किया गया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक महोदय के संदेश का वाचन डॉ ललित जोशी द्वारा किया गया। इसके साथ ही पेशावर कांड के नायक आलम सिंह फरस्वाण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्मृति में वृक्षारोपण किया।
मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण के पौत्र एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड भारत मिशन एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी को शुभकामनाएं दी और आह्वान किया कि सभी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटे ताकि नये भारत का निर्माण किया जा सके।
इस अवसर पर डॉ स्मिता तिवारी, डॉ प्रतिभा आर्या, डॉ नीतू पांडे, रजनीश कुमार डॉ पुष्पा रानी मनोज कुमार डॉ खेमकरण सुधा राना रजनी नेगी डॉ जमशेद अंसारी डॉ सुनील कुमार नरेंद्र फर्त्याल हुकम सिंह थान सिंह नीतीश कुमार महीपाल सिंह धीरेन्द्र सिंह दीपा देवी गुड्डू सिंह तथा अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।















