नवीन चन्दोला- थराली/चमोली.
आज शनिवार को ठेकेदारों ने सिंचाई विभाग थराली में तैनात अपर सहायक अभियंताओं को कार्यमुक्त करने के संबंध में उपजिलाधिकारी थराली यशवीर सिंह रावत के माध्यम से प्रमुख अभियंता/ विभागाध्यक्ष सिंचाई विभाग देहरादून, को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में ठेकेदारों का कहना है कि सिंचाई खंड थराली में तैनात अपर सहायक अभियंता संतोष नेगी व प्रेमचंद्र जोशी के द्वारा सिंचाई विभाग के निर्माण कार्यों में लापरवाही और अनियमितता की जा रही हैं, पूर्व में भी इसकी मौखिक शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई।
ज्ञापन में ठेकेदारों का कहना हैं कि यदि जल्द से जल्द इन अभियंताओं को कार्यमुक्त नहीं किया जाता हैं,तो समस्त क्षेत्रीय जनता आंदोलन हेतु बाध्य होगी, इसकी जिम्मेदारी सिंचाई खंड एवं शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र कोटेड़ी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रताप राम, ठेकेदार प्रकाश चंद्र, हुकुम सिंह, रूपचंद सिंह, विनोद रावत आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं।
