कृषि विज्ञान केन्द्र “ग्वालदम” द्वारा नारायणबगड़ में चलाया गया “खेत बचाओ अभियान”।

नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली.

भारत सरकार द्वारा 01 जून से 30 जून तक पूरे देशभर में खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में नारायणबगड़ विकासखण्ड में भी दिनांक 25,26 एवं 29 जून को यह अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड के सनेड़,छेकुडा एवं तूनेडा ग्राम सभा में कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया गया, अभियान में कृषि विज्ञान केन्द्र-ग्वालदम (चमोली) से हिना कौसर, विषय वस्तु विशेषज्ञ पादप सुरक्षा डा. दीप्ति कोठारी,विषय वस्तु विशेषज्ञ गृह विज्ञान द्वारा ग्रामों में कृषकों को प्राकृतिक खेती,उर्वरको के संतुलित प्रयोग,हरी खाद,जैविक उर्वरकों के प्रयोग की विधि एवं
उपलब्ध विकल्पों, प्राकृतिक खेती के अंतर्गत बढ़ने वाले उत्पाद इत्यादि विषयों पर जानकारी दी।

अभियान में मुख्यतः मृदा की उवर्रकता
बढ़ाने,मृदा एवं कृषि उत्पादों को रसायन मुक्त बनाने एवं प्राकृतिक रूप से बनने वाले अथवा नैतिक उर्वरकों का उपयोग करने के लिए कृषकों को जागरुक किया जा रहा हैं।
कार्यक्रम में कृषि विभाग से संजीव नौटियाल,कैलाश नोटियाल,प्रशांत शर्मा,शुभम पंवार,मानवेन्द्र
सिंह,एवं उद्यान विभाग से राजकुमार भट्ट,विक्रम ने इस विषय में सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में लगभग 120 किसानों एवं तीनों ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही।