“राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस” के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में वेबिनार का आयोजन.

राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाँण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी थराली चमोली में वेबिनार का आयोजन किया गया।

निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रो वी एन खाली के निर्देशन तथा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो सेराज मोहम्मद के संरक्षण में प्रो पी सी महालनोबिस के जयंती पर आयोजित 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया।

ऑनलाइन वेबिनार का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो सेराज मोहम्मद के वक्तव्य से हुआ जिसमें उन्होंने प्रो पी सी महालनोबिस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सांख्यिकी विज्ञान में उनके योगदान के बारे में बताया।

अर्थशास्त्र विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस वेबिनार के दौरान प्रो पी सी महालनोबिस की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण भी किया गया जिसके माध्यम से छात्र छात्राओं को उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग से अवगत कराया गया।

अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी रजनीश कुमार ने अपने वक्तव्य में प्रो पी सी महालनोबिस के द्वारा स्थापिस राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान तथा उनका भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान के बारे में बताया। वेबिनार के आयोजन में डॉ प्रतिभा आर्य, अनुज कुमार, डॉ नीतू पांडे, मनोज कुमार, सुधा राणा, डॉ खेमकरण, नीतीश कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ पुष्पा रानी, डॉ तनु मित्तल, डॉ ललित जोशी, डॉ कमलेश कुमार, महिपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, थान सिंह छात्र हिमांशु, दीपक, प्रियंका, किरण, प्रियंका देवराड़ी आदि उपस्थित रहे।