नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।
सरल काव्यांजलि संस्था, उज्जैन (म. प्र.) के अध्यक्ष डॉ. संजय नागर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण ‘सरल’ की स्मृति में संस्था द्वारा वर्ष 2021 से प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर, हिंदी दिवस के अवसर पर लघुकथा क्षेत्र की ख्यातिलब्ध हस्तियों को ‘श्री रवि प्रभाकर स्मृति’ डिजिटल सम्मान प्रदान किया जाता है। लघुकथा विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस वर्ष यह सम्मान रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर के युवा कवि-लेखक एवं
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तलवाड़ी, विकासखंड-थराली में हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. खेमकरण सोमन को प्रदान किया गया है।
इससे पूर्व यह सम्मान मृणाल आशुतोष, कल्पना भट्ट, विरेन्दर वीर मेहता, श्री सिद्धेश्वर और राजेन्द्र पुरोहित आदि लघुकथा लेखकों को प्रदान किया जा चुका है। स्व. श्रीमती सीता देवी एवं स्व. श्री बुलकी साहनी के सुपुत्र डॉ. खेमकरण सोमन, कविता, कहानी, लघुकथा, समीक्षा और आलोचना के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उनकी रचनाएँ देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं, ब्लॉग, वेबसाइटों एवं ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। साथ ही, उनकी रचनाओं का दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से भी निरंतर प्रसारण होता रहता है।
हिंदी की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. सावित्री मठपाल के निर्देशन में उन्होंने सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर (कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल) से हिंदी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। इसके अतिरिक्त सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलोजी, गदरपुर से बी.एड., टीईटी, यूजीसी-सेट, यूजीसी नेट-जेआरएफ तथा डॉ. सावित्री मठपाल के निर्देशन में हिंदी की ‘लघुकथा’ विधा पर पीएच.डी. की उपाधि अर्जित की। उन्होंने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी से समाजशास्त्र विषय में भी स्नातकोत्तर किया है।
डॉ. खेमकरण सोमन को मिली इस साहित्यिक उपलब्धि पर महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सेराज मोहम्मद, डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. तनु मित्तल, डॉ. प्रतिभा आर्य, डॉ. नीतू पांडे, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. विनय कुमार, डॉ. मीना, रतन सिंह किरमोलिया, डॉ. प्रीतम अपछयाण, डॉ. सुधा राना, रजनी नेगी, सूरजमणि कुनियाल, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. ललित जोशी, डॉ. सुनील कुमार, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, डॉ. प्रियंका यादव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह फर्त्याल, थान सिंह, कनिष्ठ सहायक महिपाल सिंह रावत, हुकम सिंह रावत, मनोज देवराड़ी, धीरेंद्र नेगी, डॉ. जमशेद अंसारी, नीतीश कुमार, दीपा रावत, अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष विवेक रावत, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष एवं कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, उपमंत्री कंचन रावत, एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण, अनुज कुमार, पूर्व पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह फरस्वाण, ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण, विक्रम फरस्वाण, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रेरणा सती, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुभाष कुमार, कल्पना कुनियाल, दीक्षा, रेनुका, दर्शन, मीनाक्षी, राहुल, ममता, प्रदीप कुमार, तनुजा जोशी, गुड्डू सिंह और नितिन कुमार सहित अनेक शिक्षाविदों, समाजसेवियों और छात्र-छात्राओं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।















