पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय में किया हंगामा,BRO कार्यालय को निःशुल्क पेयजल व ग्रामीणों से लिया जा रहा हैं पानी का बिल।

oplus_34
नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।

आज बृहस्पतिवार को नगर पंचायत थराली के अंतर्गत सिमलसैंण गांव की महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय थराली में जमकर हंगामा किया,महिला मंगल दल सिमलसैंण द्वारा पूर्व में पेयजल संकट की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता जल संस्थान के नाम दिए गए पत्र में ग्रामीणों का कहना है कि सिमलसैंण गांव में पानी का टैंक और पेयजल लाइन पुरानी होने के कारण पेयजल संकट मंडरा रहा हैं, जिस कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का जो पेयजल है वह सीधे नीचे बुसेड़ी पूल स्थित सीमा सड़क संगठन (B R O) कार्यालय में चला जा रहा हैं, ग्रामीणों ने जब जल संस्थान कार्यालय थराली में इसकी जानकारी ली तो पता चला कि जल संस्थान के द्वारा B.R.O. से पानी का कोई भी बिल नहीं लिया जा रहा हैं, और बीआरओ ने पानी का कोई भी कनेक्शन नहीं लिया है, जिसमें विभागीय अधिकारियों व सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों की मिलीभगत से बिना पानी का कनेक्शन लिए ही लगभग 3 वर्षों से पानी दिया गया हैं।

एक ओर जहां ग्रामीणों से जल संस्थान के द्वारा अधिकतम पानी का बिल लिया जा रहा हैं, वहीं सीमा सड़क संगठन कार्यालय को निःशुल्क पानी दिया जा रहा हैं, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया हैं,इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता धर्मराज मौर्य का कहना है कि सीमा सड़क संगठन को निशुल्क पानी दिए जाने के संबंध में जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और जल्द ही पेयजल लाइन व पानी के टैंक का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना देवी, विमला देवी, शांति देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, रीमा देवी, भावना देवी, मधुली देवी, सुमन देवी, सुरेशी देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही।