उत्तराखंड क्रांति दल ने ईरी- बैसकान-मैन सड़क निर्माण की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता (PWD) को दिया ज्ञापन।

Oplus_131072

नवीन चन्दोला- थराली/चमोली.

उत्तराखंड क्रांति दल के ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी व नगर अध्यक्ष किशोर सिंह रावत ने आज मंगलवार को लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा को 2 किलोमीटर सड़क ईरी-बैसकान-मैन मोटरमार्ग के शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उक्रांद नेता पृथ्वी सिंह नेगी व किशोर सिंह रावत का कहना है कि जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली के अंतर्गत थराली- पैनगढ़ मोटर मार्ग के किलोमीटर 02 से ईरी- बैसकान-मैन राजस्व ग्रामों को जोड़ने हेतु मोटरमार्ग के निर्माण कार्य हेतु 1.851 हेक्टेयर वन भूमि गैर वानिकी कार्यों हेतु लोक निर्माण विभाग को प्रत्यावर्तन संबंधी उपजिलाधिकारी थराली को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित पत्र पत्रांक संख्या 417 / 36 सी० में की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई हैं।

ज्ञापन में उक्रांद नेता पृथ्वी सिंह नेगी व किशोर सिंह रावत ने शासन द्वारा उपरोक्त शासनादेशों के अनुपालन में संबंधित विभागों द्वारा प्रगति रिपोर्टों की जानकारी मुहैया करवाने व सड़क पर शीघ्र निर्माण कार्य हेतु कार्यवाही की मांग की हैं।