नंदा देवी मंदिर परिसर देवराड़ा में मां की विदाई के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन।

नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।

आज रविवार को मां भगवती नंदा देवी मंदिर परिसर देवराड़ा में मां की विदाई से संबंधित एक बैठक आहूत की गई,जिसकी अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल ने की।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भगवती नंदा देवी की विदाई का आयोजन भव्य रूप से होगा और 24 दिसम्बर को सुबह 10:00 से महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी तथा क्षेत्र के समस्त ग्राम सभाओं के प्रधानों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की विदाई के समय गांव की महिलाएं पारंपरिक रूप से एक समान वस्त्र के साथ मां भगवती की विदाई की अगवानी करेंगे, महिला मंगल दल को सूचित कर दिया जाएगा, डोली विदाई का कार्यक्रम 10:00 बजे शुरू होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल, संरक्षक विनोद रावत, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप, सचिव वीरेंद्र सिंह गुंसाई, सह सचिव चरण सिंह, कोषाध्यक्ष मोहन प्रसाद देवराड़ी, सदस्य वीरेंद्र सिंह, मदन सिंह, गौरा देवी, महेशी देवी, अब्बल सिंह गुंसाई, प्रेम सिंह फर्स्वाण, जगदीश पुरोहित, हुकम सिंह गुंसाई, सुनील गुंसाई, प्रेमचंद्र पंत, जीत सिंह गुंसाई, मालदत्त मिश्रा, हेमा देवी, गीता देवी, तुलसी देवी, पदमा देवी, लता देवी, लीला देवी, जानकी देवी आदि लोग उपस्थित रहे।