हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए देवाल मुख्य बाजार में वन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली।

नवीन चन्दोला- देवाल/चमोली।

उत्तराखंड में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए वन विभाग के द्वारा “स्नो लेपर्ड अभियान” चलाया जा रहा हैं,इस कार्यक्रम के तहत आज बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय स्नो लेपर्ड
दिवस के अवसर पर पूर्वी पिंडर रैंज देवाल, मध्य पिण्डर रैंज थराली व अलकनंदा भूमि संरक्षण रैंज थराली के तत्वाधान में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

वन विभाग द्वारा देवाल रैंज के अंतर्गत देवाल रैंज परिसर से मुख्य बाजार होते हुए भारतीय स्टेट बैंक देवाल तक हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई, साथ ही इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

दूरभाष पर हुई वार्ता में पूर्वी पिंडर रैंज देवाल के वन क्षेत्राधिकारी मनोज प्रसाद,देवराड़ी अलकनंदा भूमि संरक्षण थराली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यह अभियान हिम तेंदुए और अन्य विलुप्त होती वन्यजीवों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए पूरे प्रदेशभर में चलाया जा रहा हैं, साथ ही नवम्बर में वन विभाग के तत्वाधान में देहरादून में राष्ट्रीय स्तर पर खेल- कूद प्रतियोगिता का आयोजन भी होना है,जिस प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह भी स्नो लेपर्ड हैं।

इस अवसर पर एसडीओ जुगल किशोर चौहान, खिमानंद खंडूरी वन दरोगा, रमेश भंडारी वन दरोगा, कुंदन नेगी वन आरक्षी, दिनेश सिंह वन आरक्षी,रमेश सिंह रावत वन आरक्षी, विजयपाल वन दरोगा, मनीषा वन आरक्षी,लक्ष्मी प्रसाद वन आरक्षी,कमल राम वन आरक्षी,रघुवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।