समाजसेवी भूपेंद्र सिंह रावत ने की थराली (सगवाड़ा) के आपदा प्रभावितों की मदद।

नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली.

बीती 22 अगस्त की रात को आई आपदा ने थराली के सगवाड़ा गांव में कहर बरपाया था, जिसमें नरेंद्र सिंह बिष्ट की 20 वर्षीय पुत्री मलबे में दब गई थी और नरेन्द्र सिंह बिष्ट का मकान भी जमींदोज हो गया था।

थराली में अनेक सामाजिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं और अनेक समाजसेवियों ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए सेवा का हाथ बढ़ाया है।

समाजसेवी भूपेंद्र सिंह रावत जो
आस्ट्रेलिया में होटल में कार्य करते हैं, और ग्राम- कुमेड़ा, विकासखंड- पोखरी (बद्रीनाथ विधानसभा)जनपद- चमोली के निवासी हैं, उन्होंने सगवाड़ा में आपदा पीड़ित नरेन्द्र सिंह बिष्ट को 5000 रूपये और गोलू सिंह बिष्ट जिनके घर में पानी घुस गया था उनको 5000 रुपये की मदद की हैं , दूरभाष पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अन्य जरूरतमंद आपदा पीड़ितों की मदद भी की जाएगी।