विकासखंड सभागार थराली में क्षेत्र पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक का आयोजन।

नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।

आज बृहस्पतिवार को विकासखंड सभागार थराली में में क्षेत्र पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2024 -25 की पूर्व में प्रस्तावित कार्य योजना को दैवीय आपदा के कारण निरस्त कर नयी कार्य योजना बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा सहमति दी गई।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख थराली प्रवीण पुरोहित, बीडीओ नितिन धानिया,कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, दयाकृष्ण, जय राम, हेमा देवी, मानुली देवी, भगवती रावत, मंगला देवी, दीपिका देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, पूनम बिष्ट,पार्वती देवी, नीलम देवी आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।