नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।
उत्तरांचल संस्कृत शिक्षा परिषद 2025 की परीक्षा में शुभम जोशी ने पूर्व मध्यमा के द्वितीय वर्ष में पूरे प्रदेश भर में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है,शुभम जोशी ने परीक्षा में 500 में से 439 अंक प्राप्त कर 85.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
शुभम जोशी वेद संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय ऋषिकेश के छात्र हैं,वह संस्कृत विषय में वेदों को लेकर भविष्य में अध्ययन करना चाहते हैं,शुभम जोशी विकासखंड थराली के सुनला गांव के रहने वाले हैं,उनके पिता भुवन चंद्र जोशी भारतीय सेना में सेवारत हैं, जबकि माता चन्द्रकला देवी गृहणी हैं।
इस अवसर पर विधायक भूपाल राम टम्टा, डा.जीतराम पूर्व विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पुरोहित,कविता नेगी, महेश शंकर त्रिकोटी,पूर्व प्रमुख सुशील रावत,राकेश जोशी, विनोद रावत, देवी जोशी, संतोष जोशी ने शुभम जोशी को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
