नवीन चन्दोला-थराली/ चमोली।
विकासखंड थराली से इस वर्ष 2025 में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जनपद चमोली में 80 छात्र -छात्राओं में से 13 छात्र – छात्राओं का चयन विकासखंड थराली से हुआ है।
जिसमें आशुतोष सिंह ,कुमारी परिधि, कुमारी नव्या , कुमारी दीपिका, हिमांशु रावत , शिवानी फर्स्वाण,तनिष्का गुसाई,प्रियांशु सिंह ,अभी सिंह ,कुमारी अनुकृति, तनुश्री, भरत सिंह ,बिन्नी कुमार इन छात्र-छात्राओं का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटीके लिए हुआ है।
और इस वर्ष राजीव नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में पूरे जनपद में 30 सीटों में से 8 छात्र- छात्राओं का चयन विकासखंड थराली से हुआ है, जिसमें हिमांशु रावत ,रूद्र सिंह कुमारी दिब्या, कुमारी नव्या, कुमारी अनुकृति , संतोषी , अनुष्का,छात्राओं का चयन हुआ है, जिसमें हिमांशु राजकीय प्राथमिक विद्यालय गेरुड़, कुमारी नब्या , कुमारी अनुकृति राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोल्टी से तीन छात्र -छात्राओं का चयन दोनों जगह हुआ हैं।
विकासखंड थराली के नव नियुक्त उप शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र ढौंढियाल, ब्लॉक समन्वयक आर एस बिष्ट ,न्याय पंचायत समन्वयक थराली रंजीत गुसांई,न्याय पंचायत समन्वयक सुरेंद्र सिंह खाती आदि लोगों व प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल शाखा संगठन के पदाधिकारीयों ने व पूरी कार्यकारिणी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
