वन भूमि में निवासरत लोगों को बेदखली के नोटिस के विरोध में ग्रामीणों का धरना 38 वें दिन जारी।

नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।

वन विभाग की ओर से वनभूमि में लम्बे समय से निवासरत लोगों को बेदखली के नोटिस के विरोध में विकासखंड थराली तथा देवाल के प्रभावितों का मालिकाना हक की मांग को लेकर आंदोलन 38 वें दिन भी जारी रहा।

उन्होंने बताया वर्ष 1936,1989,1993,2012-13 की आपदाओं मे बेघर हुए लोग 50 वर्षों से अधिक समय से यहां पर निवासरत हैं, जिसमें अधिकतर लोगों द्वारा अपना पक्का मकान, गौशाला बनाया हुआ हैं, अब वन विभाग द्वारा उन्हें बेदखली का नोटिस देकर उनके आशियानों से बेदखल किया जा रहा हैं, वहीं थराली, देवाल के प्रभावित परिवारों द्वारा 24 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया था, आज 38 वें दिन जोला -घनियाल-ताल के प्रभावितों का धरना जारी रहा, लेकिन आज तक आंदोलनकारियों की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा, जिस कारण जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

आंदोलनकारियों ने उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर लम्बे समय से वन भूमि में बसे गरीब,भूमिहीन सैकड़ों परिवारों को उसी स्थान पर लीज पट्टा प्रदान करने या विस्थापन करने की मांग की हैं।

आज प्रद्युमन धीमन, सुरेन्द्र सिंह गड़िया, बलवंत सिंह, राकेश राम, बबली देवी, सुबूली देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, बीना देवी आदि बैठे रहे।