नवीन चन्दोला-थराली/चमोली।
आज शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पुरोहित ने विकासखंड थराली के कुलसारी,भटियाणा, आलकोट, झिंजौली गांवों का क्षेत्रीय भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा मैं क्षेत्र की समस्याओं को भली -भांति जानता हूं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरा प्रयास करूंगा व साथ ही भगवान बिन्सर महादेव मंदिर के निर्माण में भी कंधे से कंधा मिलाकर बिंसर विकास संघर्ष समिति के साथ हूं, इसके साथ ही मां काली मंदिर कुलसारी, पौराणिक मंदिरों, जल स्रोतों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी करूंगा।
इस अवसर पर गोपाल सिंह कण्डारी, जगदीश जोशी, खुशहाल सिंह कण्डारी, पंकज जोशी प्रधान भटियाणा,रतन सिंह फर्स्वाण, उमेश जोशी,दीपा देवी महिला मंगल दल अध्यक्ष,अम्बादत जोशी, रणजीत नेगी, सरिता देवी(प्रधान आलकोट),भुवन जोशी, खीम सिंह कण्डारी,हेमन्त चन्दोला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
