मेलखेत (देवाल) हाइड्रो प्रोजेक्ट में (NGT) नियमों की उड़ रही धज्जियां।

Oplus_131072
नवीन चन्दोला- देवाल/ चमोली।

जनपद चमोली में विकासखंड देवाल के अंतर्गत मेलखेत हाइड्रो प्रोजेक्ट पर NGT पर्यावरण नियमों की खुलकर अनदेखी के गंभीर आरोप लग रहे हैं,आपको बताते चलें कि पिंडर नदी में भारी मशीनों से बड़े पैमाने पर खनन से स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि परियोजना क्षेत्र मेलखेत, नलधूरा,बोरागाड़़ में कुल मिलाकर लगभग 09 से अधिक पोकलैंड मशीनों से पिंडर नदी का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिसमें NGT के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा हैं।

पिंडर नदी का अत्यधिक दोहन किए जाने के कारण पर्यावरणविदों ने नदी के अस्तित्व व जलीय पारिस्थितिकी तंत्र व जलीय जीवों पर गंभीर खतरें की आंशका जताई है।

इस मामले में अब प्रशासन व खनन विभाग की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर मेलखेत, नलधूरा, बोरागाड़ में खनन कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा हैं,लेकिन विभागीय अधिकारी,जनप्रतिनिधि व प्रशासन आखिर क्यों मौन हैं।