देवाल क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, दो घायल।

नवीन चन्दोला- देवाल /चमोली.

आज बृहस्पतिवार को थाना थराली के अंतर्गत देवाल क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार चौड़ से कुछ लोग मोपाटा गांव में एक शादी समारोह में गए थे।
जिसमें वाहन स्वामी नारायण सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी चौड़, आयु 52 वर्ष द्वारा अपनी वाहन इकोस्पोर्ट फोर्ड (UP15-BF-9963), सफेद रंग को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा कर हेंडब्रेक लगाया गया था, किसी व्यक्ति द्वारा वाहन का हेंडब्रेक डाउन कर दिया गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना में मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेड़ा चौड़, आयु 42 वर्ष, बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़, आयु 35 वर्ष और भजन सिंह पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़, आयु 62 वर्ष की मृत्यु हो गई और ज्योति पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा, आयु 23 वर्ष,व खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़, आयु 65 वर्ष दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में चल रहा है।