नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।
आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय थराली में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया, इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया।
इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हम मना रहे हैं, 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी,आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा आज साकार हो रहा है,और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, सख्त नकल विरोधी कानून, महिलाओं को 30%आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10% आरक्षण,गरीब कल्याण हो रहा हैं,इस अवसर पर उन्होंने थराली विधानसभा की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नंदू बहुगुणा, गंगा सिंह बिष्ट, देवी जोशी, नरेंद्र भारती, महिपाल भंडारी, संजय जोशी, प्रकाश कोठियाल, आशीष थपलियाल, सूरज खत्री, हरेंद्र बिष्ट, अभिषेक मिश्रा, भानु प्रकाश फर्स्वाण, विक्रम राता समेत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
