आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल के थराली पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों तथा फूल- मालाओं के साथ स्वागत किया।
उसके बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय थराली में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी और अपनी संगठन सम्बन्धी समस्याओं को रखा, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल तथा विधायक भूपाल राम टम्टा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया तथा भाजपा संगठन सम्बन्धी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
जिला अध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल में कहा कि प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे जिला अध्यक्ष नियुक्त किया, और मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रत्येक मंडल, बूथ स्तर व शक्ति केंद्र पर पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा, इसके साथ ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष के पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी।
विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने चमोली जनपद में एक ऊर्जावान और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में गजपाल बर्त्वाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया हैं, और निश्चित तौर पर उनकी अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला महामंत्री राकेश जोशी, प्रमेन्द्र भाकुनी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री भावना रावत, केदार जोशी, देवेंद्र सिंह नेगी, कृष्णपाल सिंह गुंसाई, हरेंद्र बिष्ट, संजय जोशी, प्रदीप जोशी, वीरेंद्र बुटोला, धीरेंद्र राणा, गंगा सिंह बिष्ट, नरेंद्र भारती, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, आनन्द सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
