राजस्व पुलिस कुलसारी द्वारा एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार।

नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली।

आज बुधवार को तहसील थराली के राजस्व पुलिस कुलसारी द्वारा एक वारंटी को माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504,506 के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट से सम्बन्धित अभियुक्त /वांरटी मोहन राम पुत्र ख्याली राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम मेटामल्ला, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र कुलसारी, तहसील थराली, जनपद चमोली की गिरफ्तारी हेतु तहसील स्तर पर तहसीलदार अक्षय पंकज द्वारा एक राजस्व पुलिस टीम का गठन किया गया।

जिसमें राजस्व उप निरीक्षक कुलसारी रोबिट सिद्दीकी तथा देवराड़ा राहुल कुमार की उपस्थिति मे राजस्व पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी से वांरटी मोहन राम को बुधवार प्रातः दबिश डालकर उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है,जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

दबिश टीम मे राजस्व उपनिरीक्षक कुलसारी रोबिट सिद्दीकी, राजस्व उपनिरीक्षक देवराड़ा राहुल कुमार, होमगार्ड भास्कर प्रसाद,डी डी आर एफ जवान हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।