नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।
आज बृहस्पतिवार को थराली मुख्य बाजार में व्यापार संघ अध्यक्ष थराली संदीप रावत ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में थराली नगर के व्यापारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां खिलाकर होली का उत्सव मनाया व एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत ने समस्त देशवासियों,प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों व व्यापार संघ के सभी पदाधिकारियों व सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष थराली संदीप रावत, कुंदन बिष्ट,हैरी फर्स्वाण,प्रमोद परिहार, प्रमोद बिष्ट, कमलेश देवराड़ी, देवेंद्र बुटोला, हरीश सोलियाल, राजेंद्र नेगी, रणवीर नेगी, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

