
नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।
नगर निकाय का चुनाव अभियान अंतिम दौर में चल रहा हैं,23 जनवरी को मतदान होना है,नगर पंचायत थराली के अंतर्गत थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और भाजपा से अधिकृत नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी सुमन देवी गुंसाई ने थराली मुख्य बाजार में व्यापारियों तथा स्थानीय जनता से घर-घर जाकर वोट की अपील की,और नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद व सभी वार्डों से सदस्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विधायक भूपाल राम टम्टा ने बताया कि देश – प्रदेश जनपद व क्षेत्र में भाजपा की सरकार हैं, और भाजपा ही क्षेत्र का विकास कर सकती है, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकती हैं, ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो नगर क्षेत्र का निश्चित रूप से विकास होगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, मण्डल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा भावना रावत, प्रदीप जोशी, हरीश पांडे सांसद प्रतिनिधि, केदार जोशी, देवी जोशी (जिला पंचायत सदस्य सूना वार्ड), कृष्णपाल सिंह गुंसाई(पूर्व सभासद), नरेंद्र भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

