तीन दिवसीय “बिन्सर विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव” का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन।

केशर सिंह नेगी/थराली (चमोली)

आज सोमवार को राजकीय इंटर कालेज आलकोट में चल रहे तीन दिवसीय बिन्सर विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया,महोत्सव के अंतिम दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, गोविंद सिंह भण्डारी, चन्द्र सिंह कण्डारी, मोहन सिंह कंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जीआईसी आलकोट की छात्राओं के स्वागत गान से शुरू हुई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में क्षेत्र की महिला मंगल दलों ने पारंपरिक लोकगीतों के खूब रंग बिखरे, ममंद झिंजोली ने ” दैणा ह्वैया बिनसर महादेव ” गीत पर झूमेला नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी,इसके अलावा ममंद आलकोट, आदरा,पास्तोली, बजवाड मैटा तल्ला-मल्ला,भटियाणा झिजोली की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रही।

इस अवसर पर बिन्सर महादेव मंदिर समिति के संस्थापक सदस्य बालक सिंह कण्डारी, पूर्व क्षेपंस सुरमा देवी, संरक्षक डीडी उनियाल की धर्म पत्नी देवकी देवी तथा जिला युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली झिंजोली की सांस्कृतिक टीम व थराली विकासखंड मे भोजन माता ट्रेनिंग में प्रथम आने वाली भोजन माता भागा देवी को पुरस्कृत किया गया।

पत्रकार केशर सिंह नेगी के संचालन में हुए महोत्सव के कार्यक्रम में गोपाल सिंह फरस्वाण, भूपेंद्र सिंह, प्रधान मनीष सती, आचार्य गंगाधर जोशी, मंदिर पुजारी दिनेश जोशी, सावन चमोली, सरक्षक डीडी उनियाल, नारायण सिंह बिष्ट, अध्यक्ष देवेंद्र कण्डारी, भूधर नेगी, महामंत्री राजेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष विनोद जोशी, पंकज जोशी, कोषाध्यक्ष करण सिंह नेगी, धीरेंद्र कडारी, निर्माण समिति के सुरेन्द्र नेगी, खुशाल सिंह कंडारी, भुवन चंद्र जोशी, अंबादत जोशी, जयवीर सिंह कंडारी, जगदीश जोशी, नितेश जोशी, प्रधान सरीता कडारी एनआरएलएम की ग्रामीण केडिनेडर रेखा जोशी, पूजा रजवार बुदुली नेगी, समेत बडी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल भी लगाये गये थे।

बिन्सर विकास मंच द्वारा सभी क्षेत्रवासियों अतिथियों और लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, मंगलवार को बिन्सर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना व यज्ञ हवन तथा भण्डारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।