पचास वर्षों से अधिक समय से वन भूमि में निवासरत लोगों को बेदखली के नोटिस के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी।

नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।

वन विभाग की ओर से वनभूमि में 50 से अधिक वर्षों से निवासरत लोगों को बेदखली के नोटिस के विरोध में विकासखंड थराली तथा देवाल के प्रभावितों का मालिकाना हक की मांग को लेकर आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा।

उन्होंने बताया वर्ष 1936,1989,1993,2012-13 की आपदाओं में बेघर हुए लोग 50 वर्षों से अधिक समय से यहां पर रह रहे हैं, जिसमें अधिकतर लोगों द्वारा अपना पक्का मकान, गौशाला बनाया हुआ है, अब वन विभाग द्वारा उन्हें बेदखली का नोटिस देकर उनके आशियानों से बेदखल किया जा रहा हैं, वहीं थराली, देवाल के प्रभावित परिवारों द्वारा 24 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया था।

आज 11वें दिन जोला -घनियाल-ताल के प्रभावितों का धरना जारी रहा, उन्होंने उप जिला अधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर लम्बे समय से वन भूमि में बसे गरीब, भूमिहीन सैकड़ो परिवारों को उसी स्थान पर लीज पट्टा प्रदान करने या विस्थापन करने की मांग की हैं, वहीं प्रभावितों ने बताया कि अगर सरकार 8 मार्च तक हमारी मांगे नहीं मानती हैं तो 8 मार्च को पूरे क्षेत्र के प्रभावितों द्वारा सरकार के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन किया जाएगा।

आज बलवंत सिंह, प्रदुम्न धीमान, हुकम सिंह, मदन राम, सुरेन्द्र सिंह, कमलेश राम,दयालु राम,भूपाल सिंह, सुरेंद्र राम,प्रकाश राम,जयमल राम,राकेश राम,हरी राम, गोविंदी देवी, शकुंतला देवी, रेखा देवी,शोभा देवी,विमला देवी, देवक़ी देवी, ललित मिश्रा आदि बैठे रहे।