
नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली.
बीते शनिवार को तहसील थराली के अंतर्गत प्राणमती के पास देकुना तोक के पास थराली से बूँगा जा रही टाटा सूमो 25 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया फ़ोर्स के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए, उन्होंने बताया वाहन हादसे में देवकी देवी पत्नी केसर सिंह ग्राम बुँगा उम्र 60 वर्ष, मदन सिंह पुत्र गुमान सिंह बुँगा 75 वर्ष,खुशी पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी बुँगा 7 वर्ष,आर्यन पुत्र महिपाल सिंह बुँगा 7 वर्ष तथा चालक सेन सिंह पुत्र हरक सिंह बुँगा 33 वर्ष घायल हो गए।
घायलों को निजी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है, वहीं देवकी देवी उम्र 60 वर्ष को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था, जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर बाद की घटना है थराली से धनतेरस की खरीददारी कर गांव लौट रहे थे।
