सैनिक बाहुल्य गांव वीरभूमि सवाड़(देवाल) में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने जताया आभार।

नवीन चन्दोला- देवाल/चमोली।

विकासखंड देवाल के सैनिक बाहुल्य गांव वीरभूमि सवाड़ को केंद्र सरकार ने केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी है।

जिसके लिए आज शनिवार को क्षेत्रवासियों ने ग्राम पंचायत सवाड़़ में “सरकार का धन्यवाद” कार्यक्रम आयोजित कर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दूरभाष के माध्यम से बैठक में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित कर शुभकामनाएँ भी दी, शहीद मेला समिति के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस आभार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख देवाल तेजपाल सिंह रावत ने कहा कि सवाड़ गांव के अमर वीर सपूतों और जनता के लंबे संघर्षों के कारण सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिली हैं।

धन्यवाद व आभार कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख देवाल दीपक गड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवाल उमेश मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट,महिला मंगल दल अध्यक्ष सवाड़ बसंती देवी,सामाजिक कार्यकर्ता गौरव खत्री,जितेन्द्र बिष्ट, युवराज बसेड़ा, सैनिक कुंवर सिंह बिष्ट,धन सिंह धपोला, महिपाल सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।