नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।
फील गुड फाउंडेशन द्वारा चलाये गए मासिक धर्म जागरूकता अभियान के माध्यम से गढ़वाल क्षेत्र में आशा बिष्ट ने महिलाओं को न सिर्फ जागरूक किया बल्कि उन्हें रोजगार से जोड़ने का भी कार्य किया.
सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में जाकर कार्य करना आसान नहीं हैं पर आशा बिष्ट ने दिन रात कार्य करते हुए 10000 से अधिक महिलाओं को सशक्त करने का लक्ष्य पूरा किया.
इस उपलब्धि के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल की उपस्थिति में आशा बिष्ट को संस्था ने स्कूटी गिफ्ट की,साथ में इनके बेहतरीन कार्य के लिए गढ़वाल गौरव सम्मान 2025 के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 55 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

