नवीन चन्दोला-देवाल/थराली।
हरेला पर्व के अवसर पर देवाल में पूर्वी पिंडर रेंज बद्रीनाथ वन प्रभाग देवाल द्वारा मोपाटा गांव में हरेला पर्व मनाया गया, इस दौरान मोपाटा वन पंचायत तथा प्राथमिक विद्यालय मोपाटा परिसर के चारों ओर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
साथ ही मानमती अनुभाग के खेता मनमाती वन पंचायत में भी हरेला महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमे भिन्न -भिन्न प्रकार की पौधों का रोपण किया गया.
हरेला कार्यक्रम के दौरान वनक्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी,क्षेत्र पंचायत सदस्य मोपाटा, ग्राम प्रधान मोपाटा,पूर्व ग्राम प्रधान ,सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही,साथ ही थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट व मध्य पिंडर रेंज के कर्मचारीयों ने राड़ीबगड़़ में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया।
