नगर निकाय चुनाव थराली में देवराड़ा वार्ड के ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार।

नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।

नगर पंचायत थराली में अध्यक्ष पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग(O.B.C.) की महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर कांग्रेस से सुनीता रावत, भाजपा से सुमन गुंसाई,और निर्दलीय प्रीति देवी गुसाई तीन अध्यक्ष प्रत्याशी और नगर पंचायत थराली के चार वार्डों 01 भेंटा,02 देवराड़ा,03अपर बाजार थराली,और 04 थराली गांव, में कुल 9 प्रत्याशी सदस्य का चुनाव लड़े,देवराड़ा वार्ड में कोई भी प्रत्याशी सदस्य का चुनाव नहीं लड़ा।

नगर पंचायत थराली में चारों वार्डो में सदस्य पद के लिए भेंटा वार्ड में कांग्रेस से मोहनी देवी व भाजपा से विनीता देवी, देवराड़ा वार्ड से कोई नहीं, अपर बाजार थराली वार्ड में कांग्रेस से शौर्य प्रताप सिंह रावत, निर्दलीय दिवाकर नेगी व निर्दलीय इमरान सिद्धिकी, थराली गांव वार्ड से भाजपा से मोहन पंत, निर्दलीय हरीश पंत, निर्दलीय प्रेम बल्लभ देवराड़ी, निर्दलीय गिरीश चन्दोला प्रत्याशी चुनाव लड़े।

नगर पंचायत थराली में अंतिम समय मे मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में सिमटकर रह गया, यहां एक और भारतीय जनता पार्टी ने सुमन गुंसाई को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो कांग्रेस की ओर से सुनीता रावत मैदान में है इसके साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रीति देवी गुंसाई मैदान में है।

शुरुआती दौर में नगर पंचायत थराली में मुकाबला त्रिकोणीय होते दिख रहा था लेकिन अंतिम समय में मुकाबला सीधे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में देखने को मिला ।

भारतीय जनता पार्टी जहां अपने मजबूत संगठन के दम पर जीत का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी को थराली में एक मजबूत विपक्ष का फायदा मिलता हुआ दिखाई दिया ।

नगर पंचायत थराली के वार्ड 02 देवराड़ा की जनता द्वारा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया गया था,आज मतदान के दिन किसी भी ग्रामीण ने यहां कोई वोट नहीं डाला, जबकि प्रशासन की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर दिनेश मोहन गुप्ता एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दिगम्बर सिंह नेगी ग्रामीणों से बातचीत करने के बावजूद ग्रामीण वोट डालने के लिए नहीं गए।

थराली नगर पंचायत में कुल 29589 मतदाता है, जिसमें थराली के वार्ड 01 में 321 पुरुष और 259 महिला मतदाता है, वार्ड 02 में 400 पुरूष और 359 महिला मतदाता,वार्ड 03 में 361 पुरूष और 330 महिला मतदाता तथा वार्ड 04 में 496 पुरूष और 432 महिला मतदाता है।