बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली के महंत रजनिशानंद गिरि महाराज ने त्यागा शरीर, मंगलवार को दी जाएगी समाधि।

नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।

पंचदश नाम जूना अखाड़ा बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली के महंत रजनिशानन्द गिरी महाराज ने लम्बी बीमारी के बाद उपचार के दौरान पी.जी. आई.हास्पिटल चंडीगढ़ में सोमवार प्रातः शरीर त्याग दिया, वे गुर्दों की बीमारी से जूझ रहे थे, वे 53 वर्ष के थे।

चंडीगढ़ P G I हास्पिटल में लगभग दो माह से रजनीशानंद गिरी महाराज का उपचार चल रहा था, इस दौरान उनका आपरेशन भी हो गया था और आजकल कीमोथेरेपी चल रही थी, गंभीर रोग के चलते आज सुबह लगभग 7- 8 बजे सूचना प्राप्त हुई कि उन्होंने शरीर त्याग दिया हैं।

उनके साथ अन्नपूर्णा गिरी, त्यागी, और अरविंद उपचार के दौरान उनके साथ मौजूद थे अरविंद ने सूचना दी कि सोमवार शाम रजनीशानंद गिरी महाराज का मृत देह बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली पहुंचेंगा,कल सुबह उनको समाधि दी जाएगी।

उनके निधन की खबर सुनते ही थराली क्षेत्र में शोक की लहर छा गई, गंगा सिंह बिष्ट,बलराम बहुगुणा, शौर्य प्रताप सिंह,राकेश जोशी, कुंवर पटवाल,प्रेम बुटोला, कुंवर सिंह रावत,भगवती प्रसाद , व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत,नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत,भूधर नेगी, नन्दन रावत,राम सिंह रावत, अनिल जोशी, यमुना प्रसाद उनियाल,राकेश जोशी,विनोद चंदोला,दिनेश रावत, सुरपाल सिंह रावत, विनोद रावत,अब्बल सिंह, मंजीत पिमोली, भगत सिंह नेगी,कृष्णपाल गुसाई,राजेश जोशी,,नरेंद्र भारती, नरेंद्र राणा,दीपा भारती, कविता देवी, दिवाकर नेगी,गिरीश चमोला आशीष थपलियाल हरेंद्र बिष्ट,भानु प्रकाश आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।