व्यापार संघ ग्वालदम की कार्यकारिणी के चुनाव में अनिल नेगी अध्यक्ष व हरीश फर्स्वाण बने महासचिव।

नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली.

आज रविवार को ग्वालदम में प्रशासक हीरा बोरा की अध्यक्षता में व्यापार मंडल का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें पिछले पांच साल की कार्यकारणी ने इस्तीफा दिया और नई कार्यकारिणी का सभी व्यापारियों की सहमति से गठन किया गया ।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनिल नेगी, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह शाह, महासचिव हरीश फर्स्वाण, सचिव गोपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह परिहार, उप कोषाध्यक्ष रवि शाह को चुना गया , वही संरक्षक टीम में रिटायर कैप्टन गोपाल सिंह रावत और प्रताप सिंह गाड़िया चुने गए।

व्यापार संघ ग्वालदम के चुनाव हर 3 साल बाद होते है मगर ग्वालदम में इस कार्यकारणी को 5 साल पूर्ण हो चुके थे ,व्यापारियों में चुनाव करवाने हेतु आवाज उठ रही थी।

चमोली व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के आदेश के बाद आज व्यापार संघ के चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए, सभी व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी है।