
सुभाष पिमोली- थराली/चमोली।
राजकीय शिक्षक संघ थराली का द्विवार्षिक अधिवेशन राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज थराली के सभागार में समपन्न हुआ, इस अवसर पर पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
निर्वाचन अधिकारी शहीद भवानी दत्त जोशी इंटर कॉलेज चेपड़ो के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गडिया ने बताया थराली ब्लॉक शिक्षक संघ के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर सुन्दर सिंह कोरंगा, ब्लॉक उपाध्यक्ष पर दर्शन घुनियाल,उपाध्यक्ष महिला के पद पर सारिका रावत,ब्लॉक मंत्री के पद पर मनोज देवराड़ी, संयुक्त मंत्री के पद पर धर्मेंद्र सिंह टोलिया,सयुंक्त मंत्री महिला के पद पर कविता सती तथा आय- व्यय निरीक्षक के पद पर आबिदा खान को चुना गया।
वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी दिग्पाल सिंह गडिया,रघुवीर सिंह बिष्ट, डबल सिंह कुंवर,
जिला पर्यवेक्षक जिला राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी एवं मंत्री प्रकाश सिंह चौहान मौजूद थे।
