नवीन चन्दोला- थराली /चमोली।
आज शनिवार को वन विभाग की ओर से वनभूमि में 50 से अधिक वर्षों से निवासरत लोगों को बेदखली के नोटिस के विरोध में विकासखंड थराली तथा देवाल के प्रभावितों ने अपनी मांगों को लेकर थराली तिराहे से तहसील तक जुलूस प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मालिकाना हक की मांग की।
उन्होंने बताया वर्ष 1936,1989,1993,2012-13 की आपदाओं मे बेघर हुए लोग जो 50 वर्षों से अधिक समय से यहां पर रह रहे हैं, जिसमें अधिकतर लोगों द्वारा अपना पक्का मकान, गौशाला बनाया हुआ है,और यही पर पशुपालन एवं कृषि कार्य कर अपना गुजर बसर कर रहे हैं, अब वन विभाग द्वारा उन्हें बेदखली का नोटिस देकर उनके आशियाना से बेदखल किया जा रहा है, वहीं थराली, देवाल के प्रभावितों का धरना लम्बे समय से चल रहा है, लेकिन सरकार तथा शासन- प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।
आज शनिवार को प्रभावितों ने थराली तिराहे से स्टेट बैंक, मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर तक जुलूस प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रभावितों को मालिकाना हक देने की मांग की है, तहसील में प्रभावितों द्वारा एक जनसभा कर उप जिला अधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर लम्बे समय से वन भूमि में बसे गरीब, भूमिहीन सैकड़ो परिवारों को उसी स्थान पर मालिकाना हक देने की माँग की है।
वहीं जिला किसान सभा के मंत्री ज्ञानेंद्र खंतवाल ने बताया जहां एक और पलायन के कारण पूरा पहाड़ खाली हो गया है, वहीं अब पहाड़ में बचे लोगों को भी सरकार बेदखली का नोटिस देकर पलायन के लिए मजबूर कर रही है, जबकि ये लोग वनों की रक्षा करते हैं।
इस मौके पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, भूपाल सिंह रावत, बस्ती लाल,राजेंद्र नेगी,एल एन मिश्रा,प्रेम शर्मा,धर्म सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह नेगी,बलवंत सिंह, प्रदुम्न धीमान, हुकम सिंह, मदन राम, सुरेन्द्र सिंह, कमलेश राम,दयालु राम,भूपाल सिंह, सुरेंद्र राम,प्रकाश राम,जयमल राम,राकेश राम,हरी राम, गोविंदी देवी, शकुंतला देवी, रेखा देवी,शोभा देवी, त्रिलोक सिंह , विमला देवी, देवक़ी देवी, ललित मिश्रा सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे ।

