देवाल में अंग्रेजी शराब की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक दामों पर बिक रही शराब, गांवों में भी हो रही अवैध शराब की तस्करी।

नवीन चन्दोला- देवाल/चमोली।

चमोली जनपद के विकासखंड देवाल के अंतर्गत अंग्रेजी शराब की दुकान में अंग्रेजी शराब प्रिंट रेट से अधिक दामों पर बिक्री की जा रही है साथ ही लोहाजंग वाण, ल्वाणी के साथ ही पिंडरघाटी के मानमती, लिंगडी, बोरागाड़ आदि गांवों में शराब की तस्करी भी की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार शासन- प्रशासन व आबकारी विभाग को शिकायत करने के बावजूद भी आज तक इस संबंध में कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई हैं क्योंकि शराब माफिया की शासन में अच्छी जान पहचान हैं, कई गांवों में इस कारण शराबबंदी की गई है क्योंकि कई घर शराब के कारण बरबाद हो चुके हैं और परिवार में कलह का माहौल रहता है जिसको लेकर ग्राम प्रधानों ने अपने गांवों में शराबबंदी का फैसला भी लिया हैं, लेकिन इसके बावजूद भी अंग्रेजी शराब की दुकान देवाल में अवैध रूप से शराब तस्करी और प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब बिक्री की जा रही हैं,जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने देवाल में शराब की दुकान बंद करने के लिए शासन-प्रशासन को पत्र भी दिया था लेकिन इस सम्बन्ध में आज तक भी उचित कार्यवाही न होने पर स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने जन आंदोलन की चेतावनी भी दी हैं।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि गांव-गांव में शराब तस्करी के कारण गांवों का माहौल खराब हो रहा हैं,चाहे शादी विवाह, नामकरण, पूजा-पाठ,देव नृत्य या अन्य शुभ कार्यों में शराब चलाई जा रही है जिस कारण गांवों का माहौल खराब हो रहा हैं, जिसका मुख्य कारण यह है कि गांवों में देवाल अंग्रेजी शराब की दुकान के शराब तस्करों द्वारा शराब की तस्करी की जा रही हैं, जिसके विरोध में भविष्य में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

गांव-गांव में अवैध शराब तस्करी के कारण घेस, बलाण,खेता, मुन्दोली,रैन,हरनी,पदमल्ला, सवाड़ सहित विकासखंड देवाल के कुल 8 ग्राम पंचायतों में शराब पूर्ण रूप से बंद हो गई हैं,जबकि देवाल शराब की दुकान से विकासखंड देवाल के दूरस्थ क्षेत्रों तक शराब की तस्करी की जा रही हैं, जिसको लेकर शासन- प्रशासन और आबकारी विभाग भी कुंभकरण निद्रा में सोया हुआ है, आज तक इस संबंध में कई बार पत्राचार और शिकायत करने के बावजूद भी इस संबंध में कोई उचित कार्यवाही नहीं की हैं।

इस संबंध में ग्रामीण मोहन सिंह, सुदर्शन सिंह, उमेश उनियाल, महेश कुमार, रजनी देवी, उर्मिला देवी महिला मंगल दल अध्यक्ष,राकेश सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार, संतोष सिंह, अनिल कुमार, रजनी देवी, आनंद सिंह,हरीश दानू, मोहन गढ़िया, रमेश परिहार आदि लोगों ने देवाल में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान पर उचित कार्यवाही करने की मांग की हैं।