नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने थराली में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सुनीता रावत के पक्ष में रोड शो किया और लोगों से सुनीता रावत के लिए वोट मांगे, शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत के प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल थराली पहुंचे, जहां थराली तिराहे पर कांग्रेसजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया, रोड़ शो थराली के मुख्य बाजार से होते हुए केदारबगड पहुंचा,जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर घोटाले की सरकार कहते हुए आरोप लगाया कि सरकार खनन और शराब जैसे माफिया के चंगुल में फंसी है, उन्होंने स्थानीय विधायक को भी खनन एवं शराब माफियाओं के साथ गठजोड़ करने का आरोप लगाया, इस दौरान थराली के पूर्व विधायक डा.जीतराम ने भी कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य किए गए थे, वह रुके पड़े हैं और उन कार्यों को फिर से करने के लिए सुनीता रावत को नगर पंचायत थराली का अध्यक्ष बनना जरूरी है, ताकि विकास के कार्य पुनः किए जा सके, उन्होंने थराली के विकास का अवरोध भाजपा सरकार को बताया और पूर्व के दो विधायकों पर भ्रष्टाचार में संयुक्त होने के आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान विधायक खनन के कार्यों में लगे हुए हैं और विकास से उनका कोई लेना- देना नहीं है, उन्होंने कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर है और इसी परिवर्तन की लहर की शुरुआत थराली नगर पंचायत से होते हुए उन्हें दिख रही है, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत और पार्षद पद पर कांग्रेस पार्टी द्वारा नामित उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की।
इस दौरान थराली नगर पंचायत में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी डी डी कुनियाल, संदीप पटवाल, महेश शंकर त्रिकोटी, दीपा पटवाल, प्रीतम सिंह रावत, सुरपाल सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, प्रेम बुटोला, संदीप रावत, गोदाम्वरी रावत, अब्बल सिंह गुंसाई,महेश उनियाल, विनोद चन्दोला आदि लोग उपस्थित रहे।

