सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर गढ़वाल सांसद का किया आभार व्यक्त।

केशर सिंह नेगी -देवाल/ चमोली।

देवाल के एक शिष्टमंडल ने विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से उनके नई दिल्ली निवास पर मुलाकत कर थराली विधानसभा के अंतर्गत विकासखण्ड देवाल के सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दिलवाने पर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया ग्रामीण लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे थे,ग्रामीणों द्वारा केंद्रीय विद्यालय को अपनी 100 नाली नाप भूमि भी उपलब्ध कराई गई है, साथ ही एक दर्जन से अधिक टीन सेट का निर्माण भी कराया गया है, पिछले वर्ष सवाड मेले के उद्घाटन पर पहुंचे गढ़वाल सांसद ने केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की घोषणा की थी, जिसे अब उनके प्रयासों से अमल में लाया गया, जिस कारण सभी जनप्रतिनिधियों ने गढ़वाल सांसद का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत , शहीद मेला अध्यक्ष सवाड़ आलम सिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष थराली नन्दू बहुगुणा , विधायक प्रतिनिधि देवसिंह नेगी ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीएवी कॉलेज देहरादून दयाल बिष्ट , छात्र संघ अध्यक्ष हेमवंती नन्दन गढ़वाल विश्व विद्यालय महिपाल बिष्ट , नरेंद्र सिंह (नरी भाई), आलम सिंह , गोविंद सिंह , नन्दन सिंह , महावीर सिंह , धन सिंह धपोला आदि मौजूद रहे।