कांग्रेस कार्यालय थराली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर और मिठाई खिलाकर मनाया होली मिलन कार्यक्रम।

नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली।

आज बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थराली के कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का होली मिलन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस होली मिलन कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां खिलाकर होली की बधाई दी, इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायक भगवती देवराड़ी के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई तथा होली के गीत गाए गए।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद रावत ने कहा की होली रंगों का एक पावन पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं, उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की बधाई दी।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्बल सिंह गुंसाई ने भी समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद रावत, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्बल सिंह गुंसाई, व्यापार संघ अध्यक्ष सन्दीप रावत, मनोज चंदोला, हरीश चंदोला, विनोद चंदोला, प्रेम बिष्ट, प्रमोद बिष्ट, हैरी फर्स्वाण,महेश उनियाल, कुंवर सिंह रावत, लवलेश पंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।