नगर पंचायत थराली में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत ने की प्रेस वार्ता, प्रेस वार्ता में घोषणापत्र किया जारी।

नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली।

आज बुधवार को कांग्रेस कार्यालय थराली में नगर पंचायत थराली से कांग्रेस पार्टी की अधिकृत अध्यक्ष पद की दावेदार प्रत्याशी सुनीता रावत ने प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया, उन्होंने बताया कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं बल्कि शपथ पत्र है, और चुनाव जीतने के बाद यह कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे।

घोषणा पत्र और प्रेस वार्ता में सुनीता रावत ने बताया कि यदि वह नगर पंचायत थराली की अध्यक्ष बनेगी तो पिछले भवन कर को माफ करना, मनरेगा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू करना, नगर क्षेत्र में लकड़ी के टाल की व्यवस्था करना,नगर क्षेत्र में स्थित दाह संस्कार घाटों में प्रतीक्षालय का निर्माण करना, नगर क्षेत्र के सभी घरों को संपर्क मार्ग और पक्की नालियों से जोड़ना, पिण्डर नदी के दोनों तटों पर बाढ़ सुरक्षा के कार्य करना, नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षा रेलिंग का निर्माण करना, पौराणिक जल स्रोतों, धाराओं, का सौंदरीकरण करना,नगर क्षेत्र में खेल का मैदान, पार्क, घरेलू कूड़ा निस्तारण हेतु ठोस नीति बनाना, नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर बैठने हेतु बेंच की व्यवस्था, नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष प्रयास, नगर क्षेत्र में आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट, खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध करवाना, सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, वार्ड एक भेंटा सिमलसैंण के पांगर तोक में रास्ते का निर्माण, सिमलसैंण गांव के नृसिंह स्वामी मंदिर प्रांगण में मैदान का निर्माण, भेंटा गांव को सड़क मार्ग से जोड़ना,भेंटा गांव में लाटू देवता मंदिर का सौन्दर्यीकरण, संकल्प मार्केट थराली में महिला /पुरुष शौचालय का निर्माण, देवराड़ा में मां नंदा सिद्ध पीठ के सौंदर्यीकरण का कार्य तथा पुजारियों हेतु विश्राम गृह का निर्माण, देवराड़ा में श्रद्धालुओं हेतु शौचालय निर्माण, अपर बाजार थराली में महिला /पुरुष शौचालय निर्माण, मस्जिद मार्केट से एस सी बस्ती तक संपर्क मार्ग निर्माण, नगर पंचायत थराली में मीट मार्केट का निर्माण, मस्जिद मार्केट में छोटे वाहनों की पार्किंग का निर्माण, थराली मुख्य बाजार में छोटे वाहनों की पार्किंग का निर्माण,ऊंग बैंड से ऊंग गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण, विकासखंड कार्यालय थराली से रेंजर ऑफिस तक दोपहिया वाहन के लिए सड़क मार्ग निर्माण, राड़ीबगड़ तथा केदार बगड़ में मॉडर्न शौचालय का निर्माण, थराली मुख्य बाजार में मॉडर्न शौचालय का निर्माण, बेरकांडे तोक में मुख्य मार्ग का निर्माण, ट्रेजरी कार्यालय से बूढ़ा गधेरा तक दो पहिया वाहन हेतु सड़क मार्ग निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर बाढ़ सुरक्षा हेतु सुरक्षात्मक कार्यों का निर्माण, प्राणमति तोक में मुख्य मार्ग का निर्माण,थराली गांव में नारायण मंदिर का निर्माण, थराली गांव से बेसकान तक मुख्य मार्ग का निर्माण, कोटडीप में मॉडर्न शौचालय का निर्माण आदि कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थराली के अध्यक्ष विनोद रावत ने बताया कि यह कांग्रेस का घोषणा पत्र नहीं बल्कि शपथ पत्र है और यह कार्य सर्वप्रथम किए जाएंगे,इसके अलावा भी अनेक कार्य हैं जो बहुत आवश्यक है, वह कार्य भी प्रमुखता से किए जाएंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद चन्दोला, नगर अध्यक्ष अब्बल सिंह गुंसाई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा पटवाल, वीरेंद्र रावत, देवी दत्त कुनियाल, संदीप रावत (व्यापार संघ अध्यक्ष) आदि लोग उपस्थित रहे।