सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनला(थराली)के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त, पिता-पुत्र थे सवार।

नवीन चन्दोला-थराली/चमोली.

आज सोमवार को दोपहर करीब 02:52 बजे थराली- नारायणबगड़ (सिमली-ग्वालदम) राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सुनला के समीप एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना थराली से राहत बचाव उपकरण के साथ पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK04AE8066 इकोस्पोर्ट गाड़ी जिसमें दो व्यक्ति पिता-पुत्र सवार थे, जो देवाल से कर्णप्रयाग जा रहे थे,वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया,दोनों व्यक्तियों को स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु नारायणबगड़ अस्पताल भेजा गया।

दोनों घायल व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई है,वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में चालक मनीष जोशी पुत्र बुद्धिबल्लभ जोशी निवासी अपर बाजार कर्णप्रयाग थाना कर्णप्रयाग चमोली,उम्र – 48 वर्ष, तथा अर्पित जोशी पुत्र मनीष जोशी, उम्र-14 वर्ष, निवासी अपर बाजार कर्णप्रयाग थाना कर्णप्रयाग चमोली सवार थे।