महाशिवरात्रि से पूर्व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने पिण्डरघाटी में रैली निकालकर ईश्वर का संदेश दिया।

नवीन चन्दोला- थराली/चमोली।

विकासखंड थराली के पर्यटन नगरी ग्वालदम मे महाशिवरात्रि से पूर्व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व ब्लाक प्रमुख कविता देवी के नेतृत्व में एक रैली निकालकर ईश्वर का संदेश दिया।

ग्वालदम मुख्य बाजार से वन विश्राम गृह ग्वालदम होते हुए आलम चौक , तलवाड़ी,लोल्टी होते हुए यह यात्रा थराली पहुंची, देवाल में यात्रा का समापन किया जाएगा।

थराली अपर बाजार व मुख्य बाजार में रैली निकालकर ईश्वरीय संदेश में उन्होंने कहा कि गीता में बताए वचनों के अनुसार इस धरा धाम में प्रभु अवतरित हो चुके है, कलयुग का अंत होने वाला है, कलयुग में जहां चारों तरफ अत्याचार, पापाचार, दुराचार, भ्रष्टाचार के कारण मनुष्य दुखी और अशांत है, अब कलयुग का अंत होने वाला है और सतयुग आने वाला हैं।

इसमें ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल की बहनों ने ग्वालदम चौक चौराहे, तलवाड़ी,लोल्टी, थराली में घूम – घूम कर ईश्वरीय संदेश दिया, इस अवसर पर कुंती देवी, माहेश्वरी देवी, आलम सिंह शाह, सुरेंद्र सिंह रावत, शांति शाह, पूर्व प्रधान मीनू टम्टा, प्रताप सिंह शाह, लोकपाल, रजनी उनियाल,कला रावत आदि मौजूद रहे।