नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली।
आज शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ सेना के जवान दीपक जोशी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट कुलसारी में पिण्डर नदी के तट पर किया गया।
इस मौके पर गढ़वाल स्काउट जोशीमठ से 30 सैनिक उन्हें सैन्य वाहन से श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जिसमें लेफ्टिनेंट अबीर जामवाल,2 जेसीओ,28 अदर रैंक जवान पहुंचे, जवान दीपक जोशी गढ़वाल स्काउट जोशीमठ में तैनात था,एक माह पहले छुट्टी आया था, दीपक जोशी 24 दिसम्बर 2017 में भर्ती हुआ था।
कल शुक्रवार को कोटडीप- थराली गांव मोटर मार्ग पर कोटडीप के समीप दीपक जोशी पुत्र केदार दत्त जोशी, निवासी- ग्राम नैल (कुलसारी), उम्र 29 वर्ष,व उनकी पत्नी मोनिका देवी उम्र 22 वर्ष सवार थे, जिसमें सेना के जवान दीपक जोशी की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दीपक जोशी की पत्नी घायल हो गई थी और हल्की-फुल्की चोट आई, लेकिन दीपक जोशी के सिर,पैर ,पीठ में चोट लगी, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, कल शुक्रवार को पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दीपक जोशी का शव भेजा गया था, जिसे आज सैन्य वाहन द्वारा उनके गांव -नैल गांव (कुलसारी)ले जाया गया, जहां लोगों की आंखें भर आई।
उसके बाद उनके पैतृक घाट पर सेना के जवानों द्वारा सलामी के बाद अंतिम संस्कार किया गया,इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा, तहसीलदार थराली अक्षय पंकज, थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक रोबिट सिद्धिकी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पुरोहित, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, महिपाल सिंह भंडारी, खिलाफ सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह भंडारी, महिपाल रावत सरपंच, गंगा सिंह राणा, कपूर रावत, मनीष सती प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह खत्री, अवतार दानू, रघुवीर खत्री, कैलाश बुटोला, हेमन्त चन्दोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ग्रामीण लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि घर में उनकी माता सरोजनी देवी (50 वर्ष),पिताजी केदार दत्त जोशी (53 वर्ष),भाई मनीष जोशी देहरादून में MBA कर रहा हैं,और बहन की शादी हो गई, दीपक जोशी की शादी मई 2024 में हुई थी।
