नवीन चन्दोला- देवाल/ चमोली.
आज बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत बलाण में ग्राम प्रधान खीमराम की अध्यक्षता में महिला मंगल दल व युवक मंगल दल की एक विशेष बैठक आहूत की गई।
बैठक में महिला मंगल दल अध्यक्ष भागीरथी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप दानू, युवक मंगल दल अध्यक्ष खिलाफ सिंह एवं महिला मंगल दल की सभी सदस्य व गांव की सभी महिलाएं उपस्थित रही।
क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप दानू में बताया कि शराब के कारण गांव के लगातार बिगड़ते माहौल व शराब के कारण हो रहे घरेलू हिंसा महिला उत्पीड़न को देखते हुए बैठक में गंभीरता से चर्चा एवं विचार विमर्श कर सभी ग्रामवासियों ने सर्वसम्मिति से निर्णय लेते हुए निम्न प्रस्ताव पारित किया।
बलाण ग्राम सभा में शराब पूर्ण रूप जैसे शादी,कौथिक, पूजा, पार्टी, नामकरण इत्यादि में पूर्ण तरीके से बंद रहेगी, कोई भी व्यक्ति शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उस व्यक्ति पर 50000 रुपये का जुर्माना लगेगा और बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा, जुर्माना न देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही गाड़ी वाले और खच्चर वाले या अन्य व्यक्ति शराब लाते हुए पकड़े गए तो 20000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा,होटल और दुकानों में कोई भी व्यक्ति शराब पीते हुए पकड़ा गया तो पीने वाले और होटल वाले पर 10000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, कोई भी व्यक्ति किसी शादी, पार्टी, कोथिक या अन्य कार्यों में शराब पिलाता हुआ पकड़ा गया तो उस व्यक्ति पर ₹50000 का जुर्माना लगेगा और लाइट काट दी जाएगी।
साथ ही ग्रामीणों ने यह भी निर्णय लिया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए कोई व्यक्ति पकड़ा गया तो उस व्यक्ति पर ₹10000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
किसी भी व्यक्ति की शिकायत होने पर महिला मंगल दल व युवक मंगल दल द्वारा उनके घरों में छापा मारा जाएगा, कोई भी अन्य गांव का व्यक्ति, बाहर का व्यक्ति शराब पीता हुआ या पिलाता हुआ पकड़ा गया तो ₹10000 का जुर्माना लगेगा, कोई भी पूर्व सैनिक या सैनिक शराब बेचते हुए यदि पकड़ा जाता है तो उस व्यक्ति पर ₹50000 का जुर्माना लगाया जाएगा, अगर कोई भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की सूचना देने पर बहुत सही पाया गया तो उस व्यक्ति को ₹1000 का इनाम दिया जाएगा और नाम गोपनीय रहेगा।
